Breaking News

Foto

शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश, येलो एलर्ट

गाजीपुर में आज सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर बाद गाजीपुर शहर समेत मोहम्मदाबाद, कासिमाबाद, मरदह, जंगीपुर, जखनिया, सुहवल आदि ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। पिछले कुछ दिनों से उमस झेल रहे लोगों ने तापमान में गिरावट से राहत महसूस की। कई जगह बारिश के पानी के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। जहां कम बारिश हुई, वहां सड़कों पर फिसलन के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतें आईं। दोपहर बाद गाजीपुर शहर में हल्की बारिश होने से लोगों को मौसम सुहाना लगा। पूरे दिन बादलों की आवाजाही जारी रही। मौसम जानकारों के अनुसार आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बरकरार रहने की उम्मीद है। किसानों ने इस बारिश से लाभ मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 7 और 8 तारीख को बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर येलो एलर्ट जारी किया है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें