Breaking News

Foto

सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ प्रेम प्रसंग, प्रेमी से मिलने 700 किमी दूर पहुंची नाबालिग; आरोपी गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की का सोशल मीडिया के जरिए संभल जिले के एक लड़के से प्रेम प्रसंग सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत लंबे समय से चल रही थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब लड़की एक दिन घर से लापता हो गई। परिजनों ने स्थानीय थाने में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस छानबीन में जुट गई। तब पता चला कि वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए 700 किलोमीटर दूर जिला संभल चली गई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। उन्होंने 4 दिन के अंदर ही लड़की को संभल जिले से बरामद कर लिया। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान अरुण के रूप में हुई है। वह घूरेटा थाना हयात, जिला संभल का रहने वाला है। दुल्लहपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 87 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें