गाजीपुर। छत्तीसगढ़ में तैनात ग़ाज़ीपुर के देवकली के रहने वाले आईपीएस अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह को पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस सेवा में 14 वर्षों का सफल कार्यकाल पूरा करने पर उन्हें यह प्रोन्नति मिली है। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने विशेष 'पीपिंग सेरेमनी' में डॉ. सिंह को डीआईजी का पद प्रदान किया। पत्रकार अशोक कुमार कुशवाहा के बड़े पुत्र डॉ. सिंह की इस उपलब्धि पर ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव ग्रुप के चीफ कन्वीनर डॉ. एस. मधुप ने भी उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। डीजीपी जुनेजा ने कहा कि डॉ. सिंह का नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा उनकी पहचान रही है। उन्होंने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डॉ. सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनके लिए नई जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। समारोह में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कर्मठ अधिकारियों से विभाग की छवि मजबूत होती है और जनता का विश्वास बढ़ता है। सभी ने डॉ. सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






