Breaking News

Foto

29 नवंबर को मनाई जाएगी कृष्णानन्द राय की पुण्यतिथि, श्रद्धांजलि देने पहुचेंगे कई भाजपा दिग्गज

गाजीपुर। भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाने को लेकर तैयारियां की जा रही है। मोहम्मदाबाद के शहीद पार्क में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उप्र के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री रविन्द्र जायसवाल समेत तमाम भाजपा दिग्गज नेता और हजारों की संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने जुटेंगे। यह जानकारी देते हुए स्व0कृष्णानंद राय के पुत्र पीयूष राय ने बताया कि पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाने तैयारियां अंतिम चरणों में चल रही है। इसमें केंद्रीय मंत्री, डिप्टी सीएम समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मालूम हो कि स्व0कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय भी मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं।

दिनदहाड़े हुई थी हत्या:

29 नवम्बर 2005 को भांवरकोल ब्लॉक के सियाडी गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद जब भाजपा विधायक का काफिला बसनिया चट्टी की तरफ बढ रहा था। उसी समय अपराधियों ने अचानक उनके काफिले पर हमला करके विधायक कृष्णानन्द राय की हत्या कर दी। अपराधियों को पहले से पता था की उस समय विधायक कृष्णानन्द राय के साथ उनके सरकारी अंगरक्षक के अलावा और कोई सुरक्षा कर्मी नही है और वह अपनी बुलेट प्रूफ गाड़ी में भी नही है। उस हमलों कोई भी नहीं बचा था जिंदा उस अंधाधुंध गोलीबारी में किसी को भी अपने बचाव का मौका नहीं मिला और साथ में मौजूद मुहम्मदाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्यामा शंकर राय, भांवरकोल ब्लाक के भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश राय,अखिलेश राय, शेष नाथ पटेल, मुन्ना यादव और निर्भय नारायण की मौके पर ही मौत हो गयी थी। विधायक कृष्णा नन्द राय समेत सात लोगों की एक साथ हत्या से पूरा गाजीपुर जनपद थर्रा उठा था। इस हत्याकांड से पूरे उत्तर प्रदेश में हडकंप मच गया था। पोस्‍टमार्टम में केएन राय के शरीर से 65 गोलियां निकाली गई थी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें