Breaking News

Foto

8 घंटे आंशिक रूप से बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय आमघाट के अधीन उपकेंद्र प्रकाशनगर के फीडर लाल दरवाजा,कोयलाघाट मोहल्ला सहित उपकेंद्र रौजा के टाउन 1,टाउन 2 के मोहल्ला टाउन हाल, काजी टोला,फुल्लनपुर के विभिन्न ट्रांसफार्मरो पर जर्जर एवम पुराने एलटी के तारों को बदलकर न्यू ABC कंडक्टर तारों को लगाया जाएगा। जिसमे उपर्युक्त फीडर पर 10 अक्टूबर को भारत सरकार की योजना आरडीएसएस के अंतर्गत विद्युतीकरण एव अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा।अतः इन क्षेत्रों में प्रातः 09:00 बजे से 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति आशिक रूप से बाधित रहेगी। असुविधा के लिए खेद है। यह जानकारी अधिशासी अभियन्ता आशीष शर्मा ने दी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें