गाजीपुर। कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि स्कूलों में हर नए सत्र में मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाई जाए। उन्होंने स्कूलों की सेट दुकानों से कॉपी, किताब और यूनिफॉर्म खरीदने की अनिवार्यता को खत्म करने की मांग की। साथ ही पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस को सस्ता करने की मांग भी रखी। किसानों को ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदा का तत्काल मुआवजा देने की मांग भी की गई। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने भाजपा सरकार को महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा। प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें कम होने के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की कीमतें बढ़ी हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में सन्दीप, ज्ञान प्रकाश सिंह, मुन्ना सुमन चौबे, राजीव कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






