Breaking News

Foto

शहर में गड्ढा मुक्ति की खुली पोल, नगरपालिका की ट्रैक्टर ट्राली का पहिया फंसने से लगा जाम

गाजीपुर। दो दिन पहले नगर पालिका द्वारा नगर के मिश्रबाजार में नाली की सफाई कराई गई थी और सड़कों के गड्ढों को भी भरा गया था। इसके बाद डीएम ने शुक्रवार की देर रात को सड़कों का निरीक्षण भी किया था। सोमवार की सुबह नगरपालिका की ट्रैक्टर ट्राली साफ सफाई के लिए नाली के मलबे को उठाने आई। लेकिन भरे गए सड़क के गड्ढों का पोल खुल गया। बता दे कि जैसे ही नगर पालिका की ट्रैक्टर ट्रॉली मलबे को उठाने के लिए मिश्रबाजार स्थित काली मां के मंदिर के पास आई। वैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली भरे गए गड्ढों में फस गया। इसके बाद करीब 1 घंटे तक नगर के मिश्रा बाजार क्षेत्र में जाम लग गया। इस दौरान एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों के आवागमन हेतु भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रैक्टर ट्रॉली के गड्ढे में फंसते ही सड़कों के गड्ढा मुक्ति का पोल खुल गया। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्ति के आदेशों का सही से पालन करने में असमर्थ दिख रही है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें