गाजीपुर। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी गाजीपुर के माध्यम से राज्यपाल को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में एक ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा के नकली हिंदू धर्म एजेंडे को उजागर किया गया तो उनके वक्तव्य को मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंक कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। साथ ही NIIT-UG 2024 पेपर लीक मामले को राहुल गांधी ने उठाया था, उसे छिपाने का प्रयास करते हुए भाजपा के नेताओं ने उनका पुतला पुलिस और प्रशासन की देखरेख में फूंका है, जो असंवैधानिक है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा के झूठे एजेंडे को उजागर किया और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका झूठा और गलत तरीके से विरोध किया जो कानूनन सही नहीं है, इसकी भविष्य में पुनरावृत्ति न हो अन्यथा सदन की लड़ाई सड़क पर आंदोलन के रूप में होगी। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के नकली हिंदू धर्म के एजेंडे का सच उजागर किया था, इसलिए भाजपा के लोगों ने तिलमिला कर राहुल गांधी का फोटो लगा पुतला फूंका है जो असंवैधानिक है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। पत्रक देने वालों में मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुमेर कुशवाहा, सुनील साहू एवं चंद्रिका सिंह, हामिद अली, राजीव सिंह, महबूब निशा, आशुतोष गुप्ता, राशिद शबीहूल हसन राम नगीना पांडे, सतीश उपाध्याय, राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे, सदानंद गुप्ता, अखिलेश यादव, शशांक उपाध्याय, सुधांशु तिवारी, मनीष राय आदि लोग उपस्थित रहे।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






