गाजीपुर। जमानियां थाना पुलिस ने रविवार को दो व्यक्तियों को 10 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजे और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह और उनकी टीम द्वारा बरुइन नहर चौराहे के पास चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने हरिओम जायसवाल और शिवकुमार पासी नामक दो अभियुक्तों को पकड़ा। उनके कब्जे से 10.568 किलोग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। इस बरामदगी के आधार पर जमानियां थाने में धारा 4/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान हरिओम जायसवाल, निवासी चकजैनब, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर और शिवकुमार पासी, निवासी मुबारकपुर गंगौली, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। हरिओम जायसवाल का आपराधिक इतिहास है, जिसमें थाना बरेसर में धारा 323, 504, 506 भादवि और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले शामिल हैं। शिवकुमार पासी के खिलाफ वर्तमान एनडीपीएस एक्ट का मामला ही दर्ज है।
19 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






