Breaking News

Foto

बजट जन-जन के उत्थान और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल- सोनकर

गाजीपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर ने केंद्रीय बजट 2025-26 को विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यह बजट जन-जन के उत्थान और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सोनकर ने बताया कि बजट में आयकर नियमों में छूट दी गई है। नए संस्थानों का सृजन किया जाएगा। शहरों की समृद्धि और आम आदमी की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। गरीबों, किसानों, महिलाओं और मजदूरों के कल्याण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 'मेक इन इंडिया' को 'मेक फॉर वर्ल्ड' में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। मानव संसाधन विकास को बढ़ावा देने के लिए आंगनवाड़ी और पोषण-2 कार्यक्रमों को मजबूत किया गया है। कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना की घोषणा की गई है। यह योजना कृषि उत्पादकता बढ़ाने और फसल विविधीकरण में मदद करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए एक व्यापक बहु-क्षेत्रीय कार्यक्रम की भी घोषणा की गई है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें