ग़ाज़ीपुर। ब्रॉडवे ग्लोबल स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीयूष राय एवं निदेशक अभिषेक राय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषणों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पीयूष राय ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र का विकास कठिन परिश्रम, ईमानदारी और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने बच्चों को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए उन्हें पूरे मनोयोग से पढ़ाई करने एवं देश के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के प्रति अपने स्नेह को व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों एवं अनुशासन की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा पूरे कार्यक्रम की सराहना की। विद्यालय के निदेशक अभिषेक राय ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और संविधान में निहित मूल्यों को अपनाकर एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन सभी उपस्थितजनों के लिए प्रेरणादायक एवं गौरवपूर्ण रहा।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






