Breaking News

Foto

प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन: फॉरेंसिक साइंस, नार्कोएनालिसिस पर दी विस्तृत जानकारी

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने गुरुवार को पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में प्रशिक्षु-2025 (RTC) आरक्षियों का सैनिक सम्मेलन किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देना था।

पुलिस अधीक्षक ने विधि विज्ञान, विधि चिकित्सा शास्त्र, प्राथमिक उपचार, फॉरेंसिक साइंस और व्यावहारिक फॉरेंसिक जैसे विषयों पर विस्तार से बताया। इसके साथ ही, नार्कोएनालिसिस, ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफ और बहुस्तरीय आवाज विश्लेषण जैसी आधुनिक तकनीकों के बारे में भी आरक्षियों को अवगत कराया गया। यह जानकारी उनके प्रशिक्षण के अष्टम समूह का हिस्सा थी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें