गाजीपुर। शहर में बिजली चोरी की रोकथाम व बकायदारों के खिलाफ बिजली विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने रेड किया। छापेमारी के दौरान मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी करते 12 उपभोक्ताओं को पकड़ा गया है। पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 17 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बिल बकाया को लेकर खम्भे से कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिया गया। इस बात की जानकारी अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर आशीष शर्मा ने दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि बिजली चोरी और बिजली बिल बकाया की वसूली को लेकर शहर में लगातार छपेमारी की जा रही है। आज छापेमारी में 12 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। जिनके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। वही बिजली बिल बकाया को लेकर 17 लोगों का कनेक्शन काटा गया है। ये मॉर्निंग रेड शहर के मोहल्ला प्रकाश टॉकीज, सट्टी मस्जिद, निगाही बेग, रायगंज, स्टीमर घाट, संघत कला, वैद्य टोली में किया गया। इस दौरान बिजली उपभोक्ताओं में अफरा तफरी मची रही।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






