Breaking News

Foto

सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया में दो दिवसीय एनुअल एथलेटिक्स मीट का आयोजन

ग़ाज़ीपुर। जमानिया क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय एनुअल एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्पर्धाओं में छात्र–छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। एनुअल एथलेटिक्स मीट का गुरूवार को समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। 100 मीटर,200 मीटर, 4x100 मीटर रिले रेस, 400 मीटर, लांग जंप, शाट-पुट ,कबड्डी,बालीवाल जैसी प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं । उपरोक्त प्रतियोगिता में विद्यालय के मर्करी हाउस, मार्स हाउस, वीनस हाउस और ज्यूपिटर हाउस के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समस्त खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में, विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन श्री सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, एच.ओ.डी.प्राइमरी विंग पूजा सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जमानियां श्री अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित थे। 100 मीटर रेस ब्वायज में अखिलेश यादव , पार्थ राय, प्रांजल सिंह और 100 मीटर रेस गर्ल्स में सेफा फातिमा , श्वेता, सृष्टि समृद्धि क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे । 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में विवेक यादव, रत्नेश पाठक, ऋषिकांत और बालिका वर्ग में कुमकुम, अमृता, वंदना पाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में सूर्या ,मनीष यादव,समीर सिंह और बालिका वर्ग में लकी यादव, रिमझिम यादव, सृष्टि यादव प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। लांग जंप बालक वर्ग में आर्यन यादव, पंकज सिंह आजाद,आयुष कुमार सिंह और बालिका वर्ग में सोनम, प्रज्ञा पांडेय, करुणा सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।शाट पुट बालक वर्ग में अभिनव सिंह यादव, दीपांशु दीक्षित, रुद्र राय और बालिका वर्ग में रोशनी यादव, सुमेधा,फलक नाज क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे । कुल 15 गोल्ड मेडल जीतकर वीनस हाउस ने विजेता ट्राफी का खिताब जीता। विजेता ट्राफी क्षेत्राधिकारी जमानियां अनिल कुमार ने वीनस हाउस के हाउस मास्टर बलवंत सिंह और हाउस मिस्ट्रेस रीतिका राय व हाउस कैप्टन अरुंधति सिंह, वाइस कैप्टन आदित्य सिंह और स्मृति को प्रदान किया। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्रीविजय सिंह, जय प्रकाश सिंह, बृजेश कुमार सिंह, कामरान खान, महेश्वर सिंह, अनिल सिंह, बलवंत सिंह, सुधीर कुमार राय, सदरे आलम अंसारी, पूनम सिंह इत्यादि शिक्षकगण उपस्थित थे । आयोजन के सफल समापन के लिए विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने शारीरिक शिक्षक रोशन कुमार राय, धर्मेंद्र कुमार और श्रवण कुमार यादव को, और विद्यालय के सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें