ग़ाज़ीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी विशिष्ट अतिथि और केंद्रीय विद्यालय गाजीपुर की प्राचार्य बिनीता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। बैंक के क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिन्हा, उप क्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार और राजदेव कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। जिलाधिकारी ने महिला सशक्तिकरण और कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी पर अपने विचार रखे। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच महिला अधिकारियों को विशेष सम्मान दिया गया। जिलाधिकारी ने इन्हें सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए। क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिन्हा ने सभी महिला अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की। यह कार्यक्रम यूनियन बैंक की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही यह संदेश देता है कि समाज और संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना आवश्यक है।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






