गाजीपुर। हरियाणा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल होने पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर के मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जीत का ज़श्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, एक दूसरे का मुंह मिठा कराया और ढोल नगाड़े, तासा के साथ जमकर आतिशबाजी करते हुए ज़श्न मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और इस बात को देश की जनता महसूस कर रही है । उन्होंने कहा कि हरियाणा की जीत सनातन संस्कृति और भारत के विकास को मजबूत करने वाली जीत है।अब कांग्रेस का वजूद साफ हो रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने हरियाणा के मतदाताओं की सराहना करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुनील गुप्ता,अविनाश सिंह, मयंक जायसवाल,नन्दू कुशवाहा, रासबिहारी राय, अभिनव सिंह छोटू, दिलिप गुप्ता, विशाल चौरसिया, हेमंत त्रिपाठी, विरेन्द्र चौहान, निखिल राय, हर्षित सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, रूपेश सिंह, बबलू कुशवाहा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






