ग़ाज़ीपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को भाजपा द्वारा प्रदेश का चुनाव अधिकारी बनाए जाने के बाद गाजीपुर में प्रथम आगमन पर जंगीपुर तिराहे पर भव्य स्वागत किया गया। वो मरदह के घरिहां में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। तिराहे पर उनका काफिला पहुंचते ही भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया। इसके बाद उनका स्वागत किया। वो भी वाहन से उतरकर कार्यकर्ताओं से मिले और एकजुट होने की बात कहते हुए रवाना हो गए। इस मौके पर मन्नू राजभर, लालजी गुप्ता, श्याम बिन्द, चंद्रभान राजभर, कार्तिक, राजेंद्र राजभर, सोनू यादव, हीरा कुशवाहा, संतोष प्रजापति, लोरिक यादव, प्रमोद सिंह, अक्षय विश्वकर्मा, रामविलास आदि रहे।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






