Breaking News

Foto

गाजीपुर में आंधी से पेड़ गिरा, बुजुर्ग की मौत

गाजीपुर। बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। शहर कोतवाली क्षेत्र के पीजी कॉलेज के पास आंधी के कारण एक पेड़ गिर गया, जिसकी डाल के नीचे दबने से बुजुर्ग रामदरस राम की मौत हो गई। शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बकराबाद निवासी रामदरस राम की मौत आंधी में गिरी पेड़ की डाल से दबकर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। आंधी और बारिश के कारण जिले में विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। हालांकि, तेज हवाओं के बाद हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें