Breaking News

Foto

1 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना एएनटीएफ व थाना गहमर पुलिस टीम के द्वारा मादक पदार्थ (हेरोइन) का अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर के पास से 390 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 01 करोड़ 05 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर के बाकी नेटवर्क की छानबीन में जुटी हुई है। सीओ जमानिया रामकृष्ण ने बताया कि एएनटीएफ व थाना गहमर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ (हेरोइन) की अवैध तस्करी करने वाले पिन्टू कुमार को 390 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन के साथ भदौरा पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया। बताया कि गिरफ्तार तस्कर बिहार का रहने वाला है और लंबे समय से इस अवैध कारोबार से जुड़ा रहा है। सीओ जमानिया रामकृष्ण ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहा संदिग्ध गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ की बरामदगी हुई। छानबीन के दौरान पता चला कि गिरफ्तार पिंटू कुमार अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें