ग़ाज़ीपुर। शहर के बीचोबीच स्थित झंडातर मुहल्ले के पानी निकासी और जल जमाव की समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नगर पालिका प्रशासन समेत जनप्रतिनिधियों के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। मालूम हो कि पिछले कई महीनो से मोहल्ले में जल जमाव और पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। तालाब में तब्दील सड़क से होकर स्थानीय लोगों के आवागमन की मजबूरी बन चुका है। कुछ माह पूर्व धरना प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन से मिले आश्वासन के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने चक्का जाम करते हुए आज प्रदर्शन शुरू कर दिया। शहर में चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और काफी देर समझा बूझकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। प्रदर्शन कर रही स्थानीय निवासी रीता प्रजापति ने कहा कि पिछले चार महीनो से हम लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। सड़क पर लगे पानी से होकर बच्चों को स्कूल आना जाना पड़ता है। हम लोगों का घर से निकलना दूभर बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस बदहाली के चलते बीते दिनों दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। मुकेश त्यागी ने कहा कि जलजमाव के चलते संक्रामक बीमारियों से लोग जूझ रहे है। मेरी माता को इसी गंदगी के चलते डायरिया हो गया और उनकी बाद में मौत की हो गई। लोग संक्रामक बीमारियों और हादसों के शिकार हो रहे हैं।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






