Breaking News

Foto

शहरी क्षेत्र में पलटा गिट्टी लदा ट्रेलर...

गाजीपुर। शहरी क्षेत्र में बीती रात गिट्टी लाद कर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन आवागमन प्रभावित हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और ट्रैफिक की टीम ट्रक हटवाने और यातायात सुचारू ढंग से करने में जुट गई। हादसा वाराणसी-बलिया हाइवे पर गाज़ीपुर शहर के बंशीबाजार इलाके में हुआ। ट्रेलर पलटने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली और पूरी यातायात व्यवस्था रेंगती हुई नजर आई। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि बीती देर रात वाराणसी की तरफ से आ रहा गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर शहर के बंशीबाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास पलट गया। ट्रेलर के बाईं तरफ पलटने और वहां फुटपाथ चौड़ा होने की वजह से कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ लेकिन यातायात प्रभावित हो गया। ट्रेलर गिट्टी लेकर बलिया की तरफ जा रहा था। फिलहाल हाइड्रा मंगा कर ट्रेलर को सीधा करने और यातायात पूरी तरह से बहाल करने की कोशिश जारी है। हादसे के चलते ट्रक पर लदी गिट्टी सड़क किनारे बिखर गई। मालूम हो कि वाराणसी की तरफ से बलिया जाने का यह प्रमुख मार्ग है, जो शहरी क्षेत्र से होकर गुजरता है। ऐसे में ट्रेलर पलटने के चलते क्षेत्र में जाम की समस्या भी देखने को मिली। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें