गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में सेवानिवृत्त होने वाले तीन पुलिसकर्मियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। यह समारोह 31 अक्टूबर को आयोजित किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों को उनके कार्यकाल पूरा होने पर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त होने वालों में पुलिस उपाधीक्षक भरत कुमार गौतम, आरक्षी जगदीश सिंह यादव और कुक देवनाथ कुशवाहा शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने सभी को पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. ईरज राजा ने पुलिस बल में उनके योगदान की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य तथा स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्रतिसार निरीक्षक, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण और सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे। पुलिस उपाधीक्षक भरत कुमार गौतम 1 नवंबर 1985 को आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने कुल 40 वर्षों तक पुलिस सेवा में योगदान दिया। उनका कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा। आरक्षी जगदीश सिंह यादव 1 मार्च 1986 को आरक्षी ना0पु0 के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने 39 वर्ष 7 माह 30 दिन की सेवा दी। उनकी सेवा भी सराहनीय रही। कुक (चतुर्थ श्रेणी) देवनाथ सिंह कुशवाहा 23 अगस्त 1990 को कुक के पद पर पुलिस बल में शामिल हुए थे। उन्होंने कुल 35 वर्ष 2 माह 8 दिन तक सेवा की। उनका कार्य भी अत्यंत सराहनीय रहा।






