गाजीपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेला को देखते हुए श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु 05125/05126 छपरा-प्रयागराज रामबाग-छपरा कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 12, 13, 14, 27, 28, 29 एवं 30 जनवरी तथा 02 एवं 03 फरवरी को तथा प्रयागराज रामबाग से 12, 13, 14, 27, 28, 29 एवं 30 जनवरी तथा 02 एवं 03 फरवरी को 09 फेरे के लिये किया जायेगा। 05125 छपरा-प्रयागराज रामबाग कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा से 10.05 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर, सहतवार, बाँसडीह रोड, बलिया, फेफना, चितबड़ागांव से होते हुए करीमुद्दीनपुर से 12.00 बजे, यूसुफपुर से 12.14 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.40 बजे, नन्दगंज से 12.58 बजे, औंड़िहार से 13.20 बजे, वाराणसी सिटी से 14.25 बजे, वाराणसी जं. से 14.45 बजे होकर प्रयागराज रामबाग 18.35 बजे पहुँचेगी। वही 05126 प्रयागराज रामबाग-छपरा कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी प्रयागराज रामबाग से 21.55 बजे प्रस्थान कर, वाराणसी जं. से 00.55 बजे, वाराणसी सिटी से 01.20 बजे, औंड़िहार से 01.52 बजे, नन्दगंज से 02.13 बजे, गाजीपुर सिटी से 02.45 बजे, यूसुफपुर से 03.05 बजे, करीमुद्दीनपुर से 03.21 बजे छूटकर छपरा 06.30 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर.डी के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच लगाये जायेंगे। इसी तरह 05157/05158 छपरा-झूंसी-छपरा कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05127/05128 छपरा-झूंसी-छपरा कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी तथा 05129/05130 छपरा-झूंसी-छपरा कुम्भ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन किया जायेगा। जिनका गाजीपुर सिटी और आसपास के स्टेशनों पर ठहराव होगा। इन गाड़ियों में सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर.डी के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच लगाये जायेंगे।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






