गाजीपुर। बुधवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ गाजीपुर घाट से हुआ, जो रौजा, विश्वेरगंज और लंका होते हुए कचहरी स्थित सरजू पांडेय पार्क तक पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों से अन्य झांकियां भी इस शोभायात्रा में शामिल होती गईं। यात्रा आगे कचहरी से होते हुए महुआबाग और मिश्रबाजार की ओर बढ़ी। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण संत रविदास की भव्य झांकी रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर संत रविदास के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रंग-बिरंगी झांकियों के बीच डीजे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। पुलिस प्रशासन ने शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






