ग़ाज़ीपुर। विकास खंड सादात के नगर में जिउत दास इण्टर मिडिएट कालेज के हाल मे शनिवार को ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान व स्थानीय निकाय के सदस्यों प्रधानाध्यापकों की संगोष्ठी व उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सन्तोष यादव व विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी डाक्टर सरजीत सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यतिथि सन्तोष यादव ने कहा कि एसएमसी, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ साथ ग्राम प्रधानों का साझा मंच है। आज प्राथमिक विद्यालय कॉन्वेंट को पीछे छोड़ रहे हैं।प्राथमिक विद्यालयों को मॉडल विद्यालय बनाकर छात्रों की अच्छी शिक्षा दी जा रही है। विद्यालयों में आज बाउंड्री वॉल, खेलकूद मैदान, शौचालय, पानी की सुविधा भी मौजूद है व उसके साथ-साथ अध्यापक भी मेहनत कर रहे हैं। इससे छात्रों का प्राथमिक विद्यालयों की ओर रुझान बढ़ रहा है। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उन्नीस पैरामीटर का जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार पान्डेय ने संगोष्ठी का उद्देश्य बताते हुए कहा कि उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्देश्य बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। वहीं शिक्षक सन्तोष सिंह ने डीबीटी के बारे में बताया और संजय कुमार कश्यप ने कायाकल्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर अभिषेक यादव ने किया और अन्त में खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार पान्डेय ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डाक्टर बृजेश कुमार, सुबास यादव, अमृत चतुर्वेदी, संजय बर्नोल, महेन्द्र राम, मुजीब अहमद, कपिल विश्वकर्मा सहित प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






