गाज़ीपुर। जंगीपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव की नानी तीजिया देवी का निधन हो गया था वह 94 वर्ष की थीं। उनके पैतृक आवास जैतपुरा में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। डॉ वीरेंद्र यादव ने स्वयं अपनी नानी को मुखाग्नि दी। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है। पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक जमानिया ओम प्रकाश सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता, व तमाम दलों के नेता शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। जैतपुरा स्थित उनके घर पर शुभचिंतकों की भारी भीड़ जमा है। लोग लगातार परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






