Breaking News

Foto

दो चोर गिरफ्तार, छह मोटर साइकिल बरामद

ग़ाज़ीपुर। गहमर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो चोरों को पकड़ा। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक स्थान से छह मोटर साइकिले बरामद की। दोनों चोर लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि बुधवार की देर रात को उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे कांस्टेबल विकास यादव, सतीश कुमार, राजेश सरोज, कांस्टेबल रामू कुमार के साथ भदौरा-दिलदारनगर नहर बाइपास मार्ग के फरिदपुर पुलिया के पास मौजूद होकर संदिग्ध व्यक्ति वाहन की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान वहा से मोटर साइकिल पर सवार दो संदिग्ध लोग गुजर रहे थे। पुलिस ने उन्हें टार्च की रोशनी में रुकने का इशारा किया तो मोटर साइकिल सवार भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने मोटर साइकिल चोरी कर भागने की बात को स्वीकार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कुल 6 मोटर साइकिल बरामद की। पकड़े गये बदमाशों की पहचान सुल्तान अंसारी(24) पुत्र इमामुद्दीन अंसारी निवासी गांव उसियां(मुहल्ला सतिनरवा) थाना दिलदारनगर व लालू कुमार पुत्र सुब्बा राम निवासी गांव उसिया दलित बस्ती दक्षिण मुहल्ला थाना दिलदारनगर के रुप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक कारतूस व तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि बदमाश चोरी के बाद मोटर साइकिलों को बिहार आदि जगहों में ले जाकर बेचते थे। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि दोनों चोरो के बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्जकर जेल भेज दिया गया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें