Breaking News

Foto

डॉ एम ए अंसारी इंटर कॉलेज यूसुफपुर ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी

75 वी जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का भव्य समापन समारोह शनिवार की देर शाम आयोजक विद्यालय राजकीय सिटी इटर कॉलेज, गाजीपुर द्वारा पी०जी० कॉलेज, गोराबाजार, गाजीपुर के खेल मैदान पर आयोजित किया गया। समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, गाजीपुर सरिता अग्रवाल, एवं अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजीपुर प्रकाश सिह थे।

मुख्य अतिथि का स्वागत आयोजक विद्यालय राजकीय सिटी इंटर कॉलेज, गाजीपुर के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव, प्रधानाचार्य एम. एच. इंटर कॉलेज, गाजीपुर एव अन्य गणमान्य अतिथियो द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेट कर किया गया। प्रतियोगिता का परिणाम एव पुरस्कार वितरण प्रतियोगिता के दूसरे एव अतिम दिन बालक एवं बालिका वर्ग की अण्डर-19, 17 एवं 14 आयु वर्गों की फाइनल स्पर्धाओ (जैसे दौड़, लम्बी कूद, ऊँची कूद, विभिन्न श्रो एव क्रॉस कट्री प्रतियोगिताए) का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के सभी परिणाम जनपद के क्रीडा सचिव श्री आकाश कुमार सिंह एवं खेल शिक्षको की देख-रेख में सकलित किए गए। अण्डर-19 400 मी० दौड़ बालक एवं बालिका वर्ग की फाइनल स्पर्धा माननीय अध्यक्ष जी द्वारा गन शॉट देकर सपन्न करायी गयी। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय डॉ एम.ए असारी इंटर कॉलेज, युसुफपुर, गाजीपुर को प्रदान की गई। बालक वर्ग में डॉ एम.ए अंसारी इंटर कॉलेज, युसुफपुर गाजीपुर एवं बालिका वर्ग मे लूदर्स कान्वेंट बालिका इ०का०, गाजीपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषो से पीछे नहीं है। उन्होंने विशेष रूप से खेलकूद के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि हमारी बेटियाँ आज ऊँचाइयों को छू रही है और देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रही है।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ही समाज की वास्तविक शक्ति है और यदि उन्हे अवसर एवं प्रोत्साहन दिया जाए तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती है। माननीय अध्यक्ष जी ने उपस्थित सभी छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे खेलकूद, शिक्षा एवं अन्य सह-शैक्षिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले और "उच्च नारी बनने की दिशा में अग्रसर हो एवं सभी सफल खिलाडियों को उनकी अद्भुत खेल भावना एवं प्रदर्शन के लिए बधाई दी। तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के उदबोधन में उन्होंने खिलाडियो को भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करने हेतु प्रेरित किया तथा शिक्षा के साथ-साथ खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।

आयोजक प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव ने दो दिवसीय सफल आयोजन के लिए समस्त प्रधानाचार्य, क्रीडा अध्यापक, शिक्षकों तथा पी०जी० कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। समापन घोषणा अत में कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा प्रतियोगिता के झन्डा अवतरण (lowering) के साथ की गयी तथा 75 वी जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 के समापन अवसर पर सभी को आगामी दीपावली एव अन्य पयों की शुभकामना प्रेषित की गयी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें