Breaking News

Foto

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने जीएसटी बचत उत्सव के तहत किया जनसंपर्क

गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने शनिवार को जीएसटी बचत उत्सव के तहत जनसंपर्क किया। उन्होंने पीरनगर चौराहे पर दुकानदारों को जीएसटी बचत सुधारों और उनके फायदों के बारे में जानकारी दी। यह उत्सव 22 सितंबर से शुरू हुआ है। इस दौरान सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति का जीवन समृद्ध हो और उसकी आर्थिक बचत का आधार मजबूत हो। उन्होंने इन सुधारों को 'विकसित भारत' के लिए मील का पत्थर बताया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार समाज के हर व्यक्ति की चिंता करती है। उन्होंने जोर दिया कि इन सुधारों से दुकानदार और ग्राहक दोनों खुश हैं। जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि सरकार ने जीवन रक्षक और आवश्यक सामग्रियों से जीएसटी हटाकर गरीब और कमजोर वर्ग के प्रति अपनी निष्ठा मजबूत की है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, काशी चौहान और गर्वजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें