Breaking News

Foto

कासिमाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत

ग़ाज़ीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के मेख गेट के सामने गुरुवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मिर्जापुर गांव निवासी धर्मेंद्र राजभर (47) गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए मऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई, जबकि पत्नी उषा देवी बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया। मृतक के भाई योगेंद्र राजभर के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। गांव में घटना से शोक व्याप्त है। इस संबंध में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के भाई योगेंद्र राजभर के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन पुलिस के कब्जे में है।शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें