गाजीपुर। राज्य सरकार द्वारा खाद, बीज, कृषि यंत्र खरीदने, गेहूं क्रय केदो पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं का विक्रय करने तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त के लिए फार्मर आईडी अर्थात किसान पहचान पत्र को अनिवार्य बना दिया गया है। जनपद में 571338 किसानों में से 75प्रतिशत, 427238 किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवा भी ली है किंतु अभी भी जनपद के 144100 किसानों को अपना पहचान पत्र बनवाना बाकी है। जिला प्रशासन इस बात के लिए कटिबद्ध है कि 25 अप्रैल तक जनपद में शत प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बना दी जाए जिससे कि उन्हें खाद, बीज, यंत्र ,गेहूं क्रय केदो पर गेहूं बेचने तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त से वंचित न होना पड़े। किसान पहचान पत्र बनाने के लिए 6 अप्रैल से जारी विशेष अभियान में अभी तक 900 से अधिक ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर 38000 से अधिक किसानों के पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं।हर ग्राम पंचायत के प्रधान, कोटेदार, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और लेखपाल इस काम में निरंतर लगे हुए हैं। फार्मर रजिस्ट्री बनाने में यदि खतौनी और आधार के नाम में अंतर, अंश निर्धारण ना होने, खतौनी के आदेश कॉलम में नाम होने के कारण यदि कोई समस्या आती है तो संबंधित लेखपाल को उसे जल्दी से जल्दी ठीक कराने की जिम्मेदारी सौंप गई है। जिला प्रशासन इस अभियान को लेकर कितना गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में अब तक 48 लेखपालों और 3 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। 4 लेखपालों और 3 पंचायत सचिवों सहित कुल 7 कर्मचारियों का निलंबन, 28 लेखपालों को शो कॉज नोटिस, 14 लेखपालों का वेतन बाधित और 2 के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही इसमें शामिल है। सैदपुर तहसील में 2 लेखपालों गीता त्रिपाठी, अनिल कुमार और 3 पंचायत सचिवो अश्वनी सिंह, निशी यादव और शिवराज यादव को निलंबित किया गया है। सदर तहसील में 2 लेखपालों अनुराधा यादव, आमोद प्रकाश को निलंबित किया गया है, जबकि नरेंद्र उपाध्याय, सूरज यादव के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही तथा शिवदीप झा, राजूराम और दुष्यंत सिंह को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। जखनियां तहसील में 9 लेखपालों सुनील गुप्ता, मुकेश कुमार, पंकज भारती, राहुल यादव, अरुण यादव, मनीष यादव, माला रानी, प्रभात राय और प्रदीप द्वितीय का वेतन बाधित हुआ है। सेवराई तहसील में 25 लेखपालों अखिलानंद त्रिपाठी, अनिल कुमार, उपेंद्र कुमार राम, करमजीत सिंह, काशीनाथ यादव, चंद्रदीप यादव, छोटेलाल, ज्ञानेंद्र राय, झींगुरी राम, दया शंकर, धर्मेंद्र कुमार यादव, नागेंद्र प्रताप, पीयूष सिंह, मनीष कुमार, सुनील भारती, वसीम खान, रमाशंकर राम, विनोद कुमार, वीरेंद्र नाथ यादव, संगम सिंह यादव, संगीता यादव, संजय उपाध्याय, संजय कुमार, सिद्ध नारायण, सिया कांत चतुर्वेदी को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है । जमानिया तहसील में राहुल राम लेखपाल का वेतन बाधित किया गया है। इसी प्रकार मोहम्मदाबाद तहसील में चार लेखपालों का वेतन बाधित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने किसानों से अपील की है कि किसानों के लिए इस समय सबसे जरूरी काम अपना किसान पहचान पत्र बनवाना है। इसके लिए किसान भाई अपना मोबाइल, आधार कार्ड और खतौनी लेकर नजदीकी जन सुविधा केंद्र अथवा अपने गांव के कैंप में पहुंचे जहां कुछ मिनटों में आपकी फार्मर रजिस्ट्री बना दी जाएगी और किसान पहचान पत्र आपके मोबाइल में अपलोड कर दिया जाएगा और आप इसका प्रिंट भी ले सकते हैं। किसान भाई से अपील कल का इंतजार ना करें और आज ही अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाएं।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






