गाज़ीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर चैराहे पर सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मरो में आज अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में दोनों ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया। आसपास के लोगों ने विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद आसपास के घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने हजारों की आबादी परेशान है। विद्युत विभाग के अधिकारी जल्द ही विद्युत आपूर्ति चालू हो जाने की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि 250 केवीए का ट्रांसफार्मर अचानक जलने लगा। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से आग की तेज लपटें उठने लगी। आग की लपटों ने उसे अपनी जद में ले लिया। ट्रांसफार्मर से उठ रही तेज लपटे दूर से दिख रही थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। यह देख पास के घरों के लोग परेशान हो गए। ट्रांसफार्मर जल जाने बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने का आश्वासन स्थानीय लोगों को दिया है। जेई अश्वनी कुमार सिंह ने कहा अचानक एक ट्रांसफार्म में लगी।कहा कि शार्ट सर्किट की वहज से आग लगी है।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






