ग़ाज़ीपुर। करंडा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महज ढाई साल की मासूम के साथ एक कुख्यात बदमाश द्वारा बीते दिनों किए गए दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल विधायक ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में गांव में पहुंचा। उनके साथ जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष गोपाल यादव समेत कई सपा नेता प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे। पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर सपा नेताओं ने अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया और कहा कि सपा उनके साथ खड़ी है। वो बच्ची को न्याय दिलाने के साथ ही पीड़ित गरीब परिवार को आर्थिक सहायता व सुरक्षा दिलाने के लिए लड़ने को तैयार खड़े हैं। कहा कि इस सरकार में दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं। पूरे प्रदेश में जंगलराज है और अपराधियों का बोलबाला है। उन्होंने गिरफ्तार दुष्कर्मी को फांसी देने की मांग करते हुए कहा कि जिला प्रशासन बच्ची के परिजनों को सुरक्षा देने के साथ ही उन्हें आर्थिक मुआवजा दे। कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी समाज के पर एक काला धब्बा हैं और अक्षम्य हैं। कहा कि सपा आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग करेगी।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






