Breaking News

Foto

सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानियां का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

ग़ाज़ीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल, कसेरा पोखरा, जमानियां, गाजीपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उनके सुखद भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक अमित कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष से प्राइमरी, जूनियर और सीनियर केटेगरी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को 100 प्रतिशत शिक्षण शुल्क से मुक्त किया जाएगा । इसके अतिरिक्त अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को क्रमशः 15 प्रतिशत,10 प्रतिशत और 5 प्रतिशत की शिक्षण-शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्राइमरी विंग कक्षा 1 से 5 तक के छात्र छात्राओं में अली रजा 1-B ने सर्वाधिक 99.88 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। जूनियर केटेगरी कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राओं में फैजान अहमद कक्षा 7 A ने सर्वाधिक 98.75 प्रतिशत अंक अर्जित किया है। सीनियर केटेगरी कक्षा 9 व 11 वीं में सर्वाधिक अंक, कक्षा 9 D की छात्रा उजाला यादव ने 97.4 प्रतिशत अंक अर्जित किया है । अपनी अपनी केटेगरी में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, उन्हें शिक्षण शुल्क से छूट की घोषणा की गई । इस निर्णय का उपस्थित अभिभावकों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया। वार्षिक परीक्षा परिणाम से छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों में उत्साह दिखाई दे रहा था। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी पूजा सिंह एवं शिक्षकों ने सफल छात्र छात्राओं को उनकी सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त किया ।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें