ग़ाज़ीपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गाजीपुर के तत्वावधान में 1 सितंबर को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में 'हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान' कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने विद्यालय को अनुशासित और प्रेरणादायी बनाने के लिए पांच प्रण लिए। कार्यक्रम का सफल आयोजन आयाम संयोजक दिवाकर सिंह, सहसंयोजक नीतू वर्मा और मनजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुआ। विभिन्न ब्लॉक संयोजकों में अविनाश सिंह, ऋचा सिंह, अभिजीत यादव, सुधाकर सिंह, सिद्धार्थ प्रज्ञादीप, चंदन सिंह, वरुण दुबे, विनोद मौर्य, राहुल भारद्वाज, सुशील राय, चतुर्भुज सिंह, राकेश रंजन, सुशांत शुक्ला, कृष्णानंद राय और मणिकांत चौबे शामिल रहे। यूटा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम का नेतृत्व किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक डॉ. दिग्विजय सिंह ने सभी पदाधिकारियों और शिक्षकों को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि महासंघ विद्यालयों और विद्यार्थियों को उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






