Breaking News

Foto

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सैकड़ो वाहनों पर लगाया गया रिफ्लेक्टर

गाजीपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी से 31जनवरी तक मनाया जा रहा है। इसी के तहत परिवहन विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों तथा जंगीपुर मंडी में यातायात पुलिस व मंडी समिति के सहयोग से रिफलेक्टर टेप सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली में आटो रिक्सा/टेम्पों सहित अन्य प्रकार के वाहनों में लगाया गया। उक्त कार्यक्रम में ए0आर0टी0ओ0 रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, यात्री/मालकर अधिकारी लवकुमार सिंह, यातायात निरीक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी, मंडी समिति के सचिव राजेश यादव सहित प्रवर्तन दल के सभी कर्मचारी सम्मिलित रहें।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें