Breaking News

Foto

विधायक ओमप्रकाश सिंह ने किया उद्घाटन

गाजीपुर : रेवतीपुर ब्लाक अंतर्गत मेदनीपुर-बारा मार्ग स्थित कालूपुर मोड़ के पास अनुपमा एसीई ट्रैक्टर शोरूम का उद्घाटन पूर्वमंत्री व जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने किया। प्रथम दिन सात किसानों ने एसीई ट्रैक्टर खरीदा। ऐसीई कंपनी के जोनल मैनेजर मनीष दीक्षित ने कंपनी के पास कि डीआई 350, डीआई 450 व डीआई 65 चेतक माडल ट्रैक्टर उपलब्ध है। सेल सर्विस व पार्टस की शोरुम पर उपलब्ध है। अनुपमा आटोमोबाइल की प्रोपराइटर मनीषा सिंह ने बताया कि एसीई ट्रैक्टर ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सेल्स, सर्विस एवं स्पेयर्स की सुविधा प्रदान करता है। यही कारण है कि यह ट्रैक्टर आज किसानों एवं ग्राहकों का पहली पसंद बना हुआ है। इस मौके पर चीफ जनरल मैनेजर रविन्द्र सिंह खनेजा, जोनल मैनेजर मनीष दीक्षित, रिटेल मैनेजर विशाल सिंह, एरिया मैनेजर अशोक कुमार सिंह, आशुतोष दुबे, आषुतोष राय, अमित सिंह ,प्रिंश उपाध्याय , दीपक सिंह, रमन सिंह, अजीत यादव, यादवेंद्र यादव, चन्द्रिका यादव, अलका यादव आदि मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें