Breaking News

Foto

राजेश सिंह चुने गए अध्यक्ष

भीमापार। माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नारायण गुट का जनपदीय संगठन के निर्वाचन हेतु जिले के बैजनाथ इंटर काॅलेज रौजा गाजीपुर में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेत नारायण गुट की जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव में राजेश सिंह प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज उचौरी को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया।कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा जिला मंत्री मुकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह यादव,संगठन मंत्री दीपक कुमार पान्डेय, आय-व्यय निरीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष पद पर छह लोग और संयुक्त मंत्री पद पर पांच पुरुष और एक महिला संयुक्त मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।इसके अलावा शेष जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री करेगें। इस दौरान हुई बैठक में प्रदेश संरक्षक समिति के सदस्य डाक्टर रामबदन सिंह,व रामजन्म सिंह मौजूद रहे। वक्ताओं ने संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। अंत में जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें