Breaking News

Foto

IAS अविनाश कुमार ने संभाली गाजीपुर की कमान

ग़ाज़ीपुर। आईएएस अविनाश कुमार ने आज गाजीपुर जिलाधिकारी पद का दायित्व संभाल लिया। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व गाज़ीपुर डीएम आर्यका अखौरी का स्थानांतरण कर दिया गया था। सोमवार को आईएएस अविनाश कुमार ने गाजीपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी पद की कमान संभाली। इस दौरान विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 2013 बैच के आईएएस अफसर अविनाश कुमार इंजीनियरिंग की पढ़ाई किए हैं। आईएएस अविनाश कुमार झांसी के पहले बाराबंकी में डीएम थे। उससे पहले वह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्हें हरहोई और फिर बाराबंकी का डीएम बनाया गया था।  आईएएस अविनाश कुमार की गिनती प्रदेश के तेजतर्रा आर अफसर में होती है। आज कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय में पहुंचकर जिलाधिकारी गाजीपुर अविनाश कुमार द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें