Breaking News

Foto

आरोपियों पर नहीं हुई कठोर कार्यवाही तो सड़क पर करेंगे आंदोलन- सांसद अफ़ज़ाल अंसारी

गाजीपुर। सांसद अफजाल अंसारी आज सरैयां गाँव पहुंचे। जहाँ उन्होंने बीते 24 अक्टूबर को मामूली नोकझोंक में गोली से घायल धर्मेंद्र बिंद के परिजनों से मुलाकात किया और घटना के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल किया। इस दौरान सांसद अफजाल अंसारी ने घायल के चल रहे इलाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि वह हर परिस्थिति में उनके साथ खडे है। कहा कि अगर जरूरत पडी तो वह घायल को इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भी भर्ती कराएगें। सांसद अफजाल अंसारी ने इस घटना को लेकर बोलते हुए कहा कि जिस तरह से आरोयों ने जघन्य तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कठोर कार्यवाई होनी चाहिए। कहा कि अभी तक कार्यवाई के नाम पर पुलिस ने महज कोरम पूरा किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने जिस तरह से हमला किया। वह हत्या करने की नियत से था। मगर उसका भाग्य था कि धर्मेंद्र बच गया,जो अभी भी मौत से अस्पताल में संघर्ष कर रहा है। कहा कि इस घटना की कडे शब्दों में वह निंदा करते है। कहा कि पिडित परिवार को 50 लाख सहायता देने जे साथ ही उसके मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जाए। कहा कि वह खुल्लम खुल्ला पिडित परिवार के साथ है,अगर प्रशासन समय रहते कठोर कार्यवाई नहीं करता तो हम गरीबों को लेकर सडक पर आंदोलन करेगें, साथ ही इस आवाज को वह सडक से लेकर सदन तक उठाएगें। इस अवसर पर पूर्व विधायक उमाशंकर कुश्वाहा, राकेश सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि बलिराम पटेल, बल्ली बिंद, प्रधान गुड्डु बिंद, राजेश यादव, बबलू, रजिंदर आदि मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें