Breaking News

Foto

शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में 12वीं में ईशान जबकि दसवीं में हिमांशु ने किया टॉप

गाजीपुर। नगर के प्रतिष्ठित शाहफैज स्‍कूल के सीबीएसई बोर्ड के 12वीं की परीक्षा में इशान सिंह ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्‍कूल को टाप किया है। आलोक कुमार ने 94.8 प्रतिशत, शशांक गुप्‍ता ने 93.8 प्रतिशत, अदिती ने 92.2 प्रतिशत सार्थक पासवान ने 92 प्रतिशत, मनीष सिंह ने 91.2 प्रतिशत, अंशुमान सिंह ने 91 प्रतिशत, सुभाष सिंह ने 90.4 प्रतिशत, अनुष्‍का राय ने 90.4 प्रतिशत, किसन राय ने 91 प्रतिशत, अश्‍वनी कुमार यादव ने 90.6 प्रतिशत, अमित सिंह कुशवाहा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

वहीं दशवीं में हिमांशु त्रिपाठी ने 98.6 प्रतिशत, सृष्टि ने 98 प्रतिशत और नव्य नारायण ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय के निदेशक नदीम अदहमी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्‍जवल भविष्‍य के लिए कामना किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें