Breaking News

Foto

पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता का एसपी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

गाजीपुर। पुलिस लाइन में वाराणसी जोन की 12वीं अंतर जनपदीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक आर्चरी प्रतियोगिता 2025 का आगाज हो गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले एसपी ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतिस्पर्धा करने की शपथ दिलाई और उनसे व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पूर्वांचल के छह जनपदों - गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, चंदौली और बलिया से पुलिस खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस अधिकारियों ने स्वयं निशाना लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी जनपदों से आए खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर भारी उत्साह देखा गया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें