Breaking News

Foto

सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानियां में ईसा मसीह के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

गाजीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल, जमानियां, गाजीपुर के प्रांगण में ईसा मसीह के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। नन्हे नन्हे बच्चों के बीच सेंटा क्लॉज द्वारा टाफियों का वितरण किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने क्रिसमस ट्री और हट बनाकर भव्य सजावट कर कार्यक्रम को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक गीत, नृत्य एवं नाटक का मंचन कर, सभी का ध्यान आकर्षित किया। क्रिसमस सेलिब्रेशन के उपरांत, इंटर हाउस सोलो डांस कॉम्पटीशन का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यालय द्वारा संचालित मर्करी हाउस, ज्यूपिटर हाउस,वीनस हाउस और मार्स हाउस के प्रतिनिधि छात्र छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों ,सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के सफल समापन के उपरांत निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित किया गया। सब जूनियर वर्ग में मार्स हाउस की परिधि ठाकुर कक्षा 4 अ को प्रथम स्थान, मर्करी हाउस की शैलजा राय 4 अ को द्वितीय तथा वीनस हाउस की चेतन्या सिंह 4 अ को तृतीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग में मर्करी हाउस की कुमकुम यादव 8 ब को प्रथम स्थान, मार्स हाउस की निहारिका प्रजापति 8 अ को द्वितीय स्थान तथा ज्यूपिटर हाउस की सरस्वती 8 अ को तृतीय स्थान मिला। वरिष्ठ वर्ग में मार्स हाउस की तान्या गुप्ता 12 ब को प्रथम स्थान, ज्यूपिटर हाउस की जाह्नवी 9 अ को द्वितीय तथा मर्करी हाउस की आकृति कुमारी 11 अ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी पूजा सिंह और समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और छात्र छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा किए।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें