गाजीपुर। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए। घाटों पर पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर गंगा में नाव और गोताखोरों की टीम भी मौजूद रही। लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग के भीतर ही स्नान करने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने ददरी घाट और चोचकपुर घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और थानाध्यक्ष करंडा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






