ग़ाज़ीपुर। विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव के विधान परिषद मे नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद आज जनपद मे प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व मे बंशीबाजार स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन पर कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नेता प्रतिपक्ष लालबहादुर यादव ने कार्यकर्ताओ के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा आपकी संघर्षों की बदौलत आज मुझे यह मुकाम हासिल हुआ है। शेख हसीना को भारत में पनाह देने पर विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष लाल बहादुर यादव ने भारत सरकार की सराहना किया। कहा कि भारत मार्मिक स्वभाव वाला देश है। जो भी शरण लेने आता है यह हमारी पुरानी परंपरा है और हम उसे शरण देते हैं। यह हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता है और उसी के मुताबिक उनके साथ व्यवहार हुआ है। नजूल लैंण्ड भूमि बिल पर बोले कि जिला अधिकारी के द्वारा बनाए गए रेंटल नियम को जमा करने के बाद लिया गया था। जिस पर उन लोगों ने अपना मकान बना लिया था। ऐसे में जमीन का स्वामित्व खत्म हो जाए और वह नजूल लैंड में चली जाएगी तो सबके मकान ध्वस्त हो जाएंगे। इसी को लेकर विधान परिषद में मैंने उसका विरोध किया था। वक्फ बोर्ड बिल पर नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद ने कहा हमारा संविधान पंथनिरपेक्ष है अपने अपने धर्म के मानने की स्वतंत्रता है। ऐसे में संविधान में दिए गए स्वतंत्रता का समाजवादी पार्टी पालन करना चाहती है। उत्तर प्रदेश सरकार जातिवादी मानसिकता की हो गई है। किसी एक धर्म का विरोध करना और अवहेलना करना यह संविधान की अवहेलना है। विधायक डाॅ विरेन्द्र यादव ने कहा कि लालबिहारी संघर्ष की कोख से पैदा है। उन्होने अपनी सांगठनिक क्षमता, समर्पण और संघर्ष के चलते आज इस मुकाम को हासिल किया है। विधायक जैकिशन साहू ने कहा यह सरकार नित्य मनमाने तरीके से संविधान मे संशोधन कर उसे कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार,पूंजीपतियो,भूमाफियाओं और गुंडों के हाथों मे खेल रही है। उनके हित मे नित्य नये कानून बना रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक सुहैब अंसारी, पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, बलिराम पटेल, खेदन यादव आदि मौजूद रहे।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






