Breaking News

Foto

वृद्धों को भोजन करा मनाई पिता की पुण्यतिथि

गाज़ीपुर: करंडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा ब्राह्मणपुरा निवासी पवन दुबे व सपन दुबे ने अपने पिता स्व रमाकांत दुबे की पुण्यतिथि वृद्धा आश्रम में भोजन कराके मनाई। पेशे से शिक्षक पवन दुबे प्रतिवर्ष अपनी माता बृंदा देवी के साथ वृद्धा आश्रम में भोजन कराते है। 16 जनवरी के दिन मनाई गई पुण्यतिथि के मौके पर ज्योत्स्ना सिंह, अमितेश मिश्रा, पीयूष सिंह, विनीत दुबे, अरुणेश दुबे आदि मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें