गाजीपुर। बारिश का मौसम शुरू होते ही सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा पौधारोपण के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। इसी कड़ी में एक सामाजिक संस्था द्वारा सैकड़ो की संख्या में पौधरोपण किए गए। साईं कृपा सीएलएफ समिति के तत्वधान वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वेरोनिका नाथ और कुसुम तिवारी के नेतृत्व मे चलाया गया। इस दौरान समूह के सदस्यो ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए लगभग 150 पौधों का रोपण पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कुसुम तिवारी ने बताया कि वर्तमान में मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बनकर आया है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने में हर व्यक्ति को अपने आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। वेरोनिका नाथ ने कहा कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। दिन प्रतिदिन पृथ्वी से वृक्षों के कम होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। हमारी बुरी आदतें जैसे बेवजह पानी बर्बाद करना, पॉलिथीन का उपयोग, वृक्षों की कटाई आदि से पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






