Breaking News

Foto

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, बाइक सवार की मौत

ग़ाज़ीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कैथवली के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल एक युवक की मौके पर हुई मौत। मिली जानकारी के अनुसार अनंत पांडेय उम्र 23 वर्ष पुत्र स्वर्गीय नीरज पांडेय ग्राम गोविंदपुर अपने चचेरे भाई बृजेश पांडेय के साथ बाइक से अयोध्या भगवान श्री राम का दर्शन पूजन कर लौट रहे थे तभी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कैथवली के पास अचानक बाइक के सामने सियार के आ जाने से बाइक असंतुलित होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलट गई जिसमें मौके पर ही अनन्त पांडेय की मौत हो गई वही चचेरे भाई बृजेश पांडेय घायल हो गए। स्थानीय राजगीरों की मदद से मृतक अनंत पांडेय व घायल बृजेश को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें