Breaking News

Foto

सिँह लाइफ केयर नर्सिंग एवम पैरामेडिकल स्कूल में हुआ वृहद पौधरोपण

ग़ाज़ीपुर। सिँह लाइफ केयर नर्सिंग एवम पैरामेडिकल स्कूल गाजीपुर की तरफ से स्टेट मेडिकल फैकेल्टी एवम उतर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत नर्सिंग स्कूल के प्रबन्धक, निदेशक, टीचर्स,नॉन टीचिंग स्टॉफ एवम सभी स्टूडेंट्स ने मिलकर गाजीपुर में विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर करीब 200 पौधों का वृक्षारोपण किया,कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की निदेशिका डा० अनुपमा सिँह ने वृक्षारोपण कर किया, स्कूल के प्रबंधक एवम निदेशक ने स्टूडेंट्स को वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताया और आगे भी हमेशा समय समय पर वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधन ने सभी को धन्यवाद किया एवम आभार व्यक्त किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें