गाजीपुर। विद्युत निगम में चार आउटसोर्स कम्प्यूटर ऑपरेटरों को निकालने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इधर ऑपरेटरों ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को पत्र लिख कर जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। अब अधीक्षण अभियंता की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है। एमडी ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के अधीक्षण अभियंता से 26 नवंबर को चार बिंदुओं पर जांच करने के लिए निर्देश दिया एवं रिपोर्ट मांगी है। चार कम्प्यूटर ऑपरेटों ने आरोप लगाया था कि पैसा न देने के कारण उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। साथ ही सवाल उठाया था कि क्या निकाले जाने से पहले चार कंप्यूटर ऑपरेटरों को कोई विभागीय नोटिस दी गई थी। क्या चार ऑपरेटरों को निकाले जाने से पहले उच्च अधिकारियों से अनुमोदन लिया गया था। ऑपरेटर अजीत पांडेय ने बताया कि अधिशासी अभियंता झूठ बोल कर भ्रम फैला रहे हैं। निकाले गए चार कंप्यूटर ऑपरेटर को टाइपिंग नहीं आती है। कहा कि वर्ष 2017 से विभाग में हम लोग काम कर रहे थे, जब हमें टाइपिंग ही नहीं आती है, तो 2017 से 2024 तक विभागीय अधिकारी किस तरह से हमसे काम लेते थे। किस आधार पर हम लोगों का वेतन विभाग देता था। कभी भी टाइपिंग की परीक्षा नहीं कराई गई। हालांकि जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा। इस संबंध में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत वितरण मंडल अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






